STRANGER THINGS ( Netflix Web Series )


Theme : Horror / Fiction




निर्देशक: शॉन लेवी

लेखक: मैट और रॉस डफ़र ब्रदर्स

कास्ट: मिल्ली बॉबी ब्राउन, फिन वोल्फहार्ड, नूह श्नैप्प, गैटन मटाराज़ो, कालेब मैक्लाफलिन, जो कीरी, नतालिया डायर, चार्ली हेटन और डेविड हार्बर

समीक्षा (पहला और दूसरा सीज़न): हरपाल सिंह

 







मुझे लगा था कि यह शो टाइम पास ही होगा....लग रहा था कि यह नकली दिखते भूतों का सस्ता शो होगा ..... लेकिन नहीं ....मेरा अंदाज़ा गलत था....यह वेब सीरीज उन में से एक है जिन्हें देखने के बाद नेटफ्लिक्स पर खरच किये गए पैसों की कीमत वसूल हो गई लगती है....


इस सीरीज़ के कुल तीन सीज़न हैं जिनमें से मैंने पहले दो सीज़न देखे हैं .... और मैं दोनों सीजन को रिवीयू में शामिल करूँगा ...


बहुत सी चीजें जो मुझे खास लगीं .... उनमें से एक यह है कि इस कहानी में छोटी छोटी कई प्रेम कहानियां हैं .... लेकिन कहीं भी यह सीरीज प्रेम कहानी के गिर्द ही नही रह जाती....और न मनी हाइस्ट की तरह इसके किरदार हर वक्त रोमांस की बातें ही करते रहते हैं....और यही बात इन प्यार कहानियों को दिलचस्प बनाई रखती है...
माइक और इलेवन की केमिस्ट्री ने कई जगहों पर दिल को झकझोर दिया .... आंखों में पानी की बूंदें नजर आने लगीं...


नैन्सी और स्टीव और जोनाथन का प्रेम त्रिकोण भी मजेदार है ....


माइक के सभी दृश्य और उसके सभी दोस्त बहुत ही सुखद हैं ... विशेष रूप से डस्टिन का चरित्र बहुत मज़ेदार है .....डस्टिन और नैंसी का डांस मुझे इस सीरीज का सबसे इमोशनल सीन लगा....


विल की मां की भूमिका .... और पुलिसकर्मी की भूमिका भी दिल के करीब महसूस होती है....


अगर हम हॉरर के बारे में बात करते हैं, तो यह ऐसी डरावनी नहीं है कि रोंगटे खड़े हो जाएं....लेकिन सस्पेंस और तेज़ी से घटती घटनाएं देखने में मज़ा बना रहता है...


मैं पहले और दूसरे सीज़न की तुलना नहीं करूँगा .... दोनों समान रूप से अच्छे हैं ....बेशक कहानी एक सीजन से दूसरे सीजन तक जाती है पर हर एक सीजन अपने आप में पूरा भी है.....और हर सीजन खत्म करने के बाद कुछ भी अधूरा फील नही होता....


यह शो, मुझे लगता है युवा बच्चों को देखने के लिए सही है.....पर कुछेक किसिंग वाले दृश्य हैं जो मुझे नही लगता कि हमारे समाज में युवा बच्चों के लिए भी कोई ठीक समझता होगा...हालांकि यह चूमने वाले सीन कहीं भी कामुकता को बढ़ावा नही देते.....


संवाद बहुत ही मजेदार है .... कई जगहों पर हल्की भाषा भी खराब है ...खराब का मतलब शब्दों में गाली गलौच है....पर यह बहुत ज्यादा नही है....


कहानी की पटकथा बहुत ही शानदार है .... और जिस तरह से प्रत्येक चरित्र को पेश किया गया है कमाल लगता है....


कहानी के अधिकांश दृश्य गहरे अंधेरे में हैं .... लेकिन कहीं भी इस तरह से इन्हें नहीं फिल्माया गया कि आंखें कुछ भी देख न पाएं .... हर दृश्य को बहुत साफ फिल्माया गया है....और न तो किसी सीन को बहुत जल्दी निपटाया गया है और न ही बहुत लंबा खींचा गया है....


सीज़न दो के अंतिम एपिसोड से पहले का एक एपिसोड एक ऐसा है जिसे पूरी तरह से छोड़ भी दिया जाए तो भी कुछ फर्क नही पड़ने वाला........ तीसरे सीज़न में इस एपिसोड से जुड़ी कुछ बातें आगे जा के बाहर आएं यह अलग बात है लेकिन दूसरे सीज़न में इस एपिसोड ने बस एक एपिसोड को बढ़ाया ही है.... लेकिन मुझे लगता है कि इस एपिसोड में दिखाए किरदार आगे जा कर धमाकेदार एंट्री मार सकते हैं....


श्रृंखला का साउंडट्रैक भी बहुत अच्छा है .... और इसे सुनने से अस्सी के दशक के पॉप संगीत की याद आती है ..... इस शो की कहानी भी इसी समय से है, इसलिए यह साउंडट्रैक को आज के समय में सुनना मज़ेदार है...

एक लाईन में इसके बारे में कुछ कहा जाए तो मैं कहूंगा कि यह शो जो डरावना है .... अश्लीलता से दूर है.. .... निश्चित रूप से देखने लायक है.. ... ..और मैं दो सीज़न देखने के बाद इसके तीसरे सीज़न को देखने के लिए उत्सुक हूं ...


यह शो हिंदी और अंग्रेजी में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है


रेटिंग - 4/5

harpal1980.singh@gmail.com