KINGDOM ( Korean Web Series )
भाषा: अंग्रेजी, कोरियाई
कुल एपिसोड: 12 (2 सीज़न)
निर्देशक: किम सियोंग-हुन
लेखक: यासुहिसा हारा
कास्ट: जू जी हून, बा डोना, किम सांग-हो, रयु सेओंग-र्योंग, किम ह्य-जून
समीक्षा: हरपाल सिंह
शुरू से अंत तक एक अदभुत कहानी ..... जिसका हर एपिसोड आपको अगले एपिसोड की बेसब्री से प्रतीक्षा करवायेगा...
कहानी का खुलासा किए बिना मैं बताना चाहूंगा कि यह कहानी पंद्रहवीं या सोलहवीं शताब्दी के समय की है .... जब राजाओं ने शासन किया था ...इस कहानी में सस्पेंस का तड़का तो है ही....डर भी है....और राजाओं महाराजाओं के षड़यंत्र इसको और ज्यादा रोचक बनाते हैं...
इस कहानी का आज के समय के साथ बहुत कुछ जुड़ा हुआ है ... जब पूरी दुनिया कोरोना नामक बीमारी से लड़ रही है .... किंगडम की कहानी भी इंसान की एक बीमारी से लड़ने की कहानी है .... जिसमें डर है .. रोमांच है .... तेज एक्शन है .... संघर्ष है .... भावनाएं हैं और हास्य भी है ...
कहानी में प्रत्येक एपिसोड के बाद सस्पेंस बढ़ता है ..... पहले सीज़न में बहुत रोमांच होता है .... लेकिन दूसरे सीज़न में रोंगटे खड़ा कर देता है... .... और जहाँ दूसरा सीज़न समाप्त होता है .....वहां तक की कहानी में कुछ भी छूटा हुआ नही रह जाता लेकिन आखरी एपिसोड का फाईनल सीन आपको तीसरे सीजन की प्रतीक्षा के लिए बेसब्र कर देगा....
बेशक आपने जोंबिस को पहले ट्रेन टू बुसान में देखा होगा....नेटफ्लिक्स के ही एक और वेब शो ब्लैक समर में भी देखा होगा..लेकिन किंगडम इन दोनों से एक कदम आगे है....कहानी का समय जो के राजाओं के समय का है....यही चीज़ इसको सब से बेहतर बनाती है.....
नेटफ्लिक्स पर एक वेब सीरीज़ देखने का यह पहला मौका है जब पूरे दो सत्रों में एक भी दृश्य में एक भी सेक्स का दृश्य नहीं हुआ है....लेकिन हिंसा के दृश्य बहुत ज्यादा हैं .... यदि आप थोड़े कमजोर दिल वाले हैं तो कुछ दृश्य आपके दिल को चोट पहुँचा सकते हैं ...
दो सीजन को मिलाकर लगभग बारह एपिसोड हैं ... प्रत्येक एपिसोड लगभग पचास मिनट लंबा है....अगर आपने इस सीरीज को दूसरे एपिसोड तक देख लिया तो मैं शर्त लगाने को तैयार हूं कि आप इसको अंत तक देखे बिना रुक नही पाओगे....दूसरे एपिसोड के आधे गुजरने के बाद ही वो मैजिक शुरू होता है जिसकी तलाश किसी भी हॉरर प्रेमी को रहती है....
दूसरे सीज़न में जाने पर कुछ एक एपिसोड धीमे हो जाते हैं लेकिन यही वो पल होता है जब कहानी एक मोड़ ले रही होती है.....ऐसे मोड़ जिसके बाद फिर से एक बार तेज़ थ्रिल है और ढेर सारा एक्शन....
हर कलाकार ने अपना काम अच्छी तरह से किया है .... लेकिन कुछ पात्रों को बहुत अच्छी तरह याद रखोगे.... जिनके नाम बहुत कठिन हैं .... आपको याद नहीं होंगे लेकिन उनका काम यादगार है...
पटकथा बहुत तेज और कसी हुई है पृष्ठभूमि में संगीत रोमांच पैदा करता है और शानदार है .... ऐसी कहानियों में पृष्ठभूमि संगीत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है........ सिनेमैटोग्राफी बहुत मजबूत है ...और यह सीरीज को अलग ही दर्जे का बनाती है....
मैं इस शो को उन सभी दोस्तों के लिए सुझाऊंगा जो हॉरर फिल्मों के बड़े प्रशंसक हैं ..... जोंबिस के सब्जेक्ट पर यह मुझे अब तक का सबसे आश्चर्यजनक शो लगता है ..... लेकिन जो लोग हॉरर नहीं देखते हैं ... यदि वे इसे नहीं देखते हैं तो इसका मतलब यह है कि वे एक महान श्रृंखला को देखने से वंचित रह जाएंगे...
शो मूल कोरियाई भाषा में है ... लेकिन नेटफ्लिक्स में यह आसान अंग्रेजी में है ... अंग्रेजी ऑडियो और उपशीर्षक के साथ ... जो कि अंग्रेजी में कमजोर लोगों के लिए भी समझना बहुत आसान होगा ...
आप चाहें तो इसे अपने छोटे बच्चों के साथ भी देख सकते हैं ....क्योंकि इसमें कोई भी अश्लीलता नही है ना कोई द्विअर्थी संवाद हैं....
अंत में मैं कहूंगा कि अगर आप ज़ोंबी फिल्मों को नजरअंदाज करते हैं .... तो यह शो आपको ज़ोंबी फिल्मो का प्रशंसक बनाने का दम रखता है....और शुरू से अंत तक एक ही बैठक में देखने लायक है....
रेटिंग - 5/5
harpal1980.singh@gmail.com

0 Comments