DESENFRENADAS ( Netflix Web Series )

Theme : Drama / Adventure

निर्देशक: डिएगो मार्टिनेज, जूलियो हर्नांडेज़, एलिसा मिलर

लेखन क्रेडिट: डिएगो मार्टिनेज, पेट्रीसिया उलानोस्की, समारा इब्राहिम, आशूरी लोपेज, लुसेरो सांचेज़

कास्ट: टेसा इया, बारबरा लोपेज, लूसिया उरीबे, कोटी कैमाचो

समीक्षा: हरपाल सिंह

 

 






स्पेनिश ड्रामा सीरीज़ देसेनफ्रेनाडस को नेटफ्लिक्स पर अनस्टॉपेबल नाम से रिलीज किया गया है ...


यह चार सहेलियों की कहानी है ... जिसमें इन सब को न तो बेचारी कन्याएँ दिखाया गया है.. .... और न ही इनको गैर जरूरी रोमांस में फंसा के पेश करने की कोशिश की गई है.... यह श्रृंखला पूरी तरह से दोस्ती पर बेस्ड है... आपसी प्रेम .... आपसी भावनाओं की कहानी है .... और कभी भी अपने विषय से परे नही जाती और शुरू से अंत तक कहीं भी बोर नही करती...


टेसा इया एक फैशन डिजाइनर है जो यह मानती है कि किसे एक मर्द के साथ उम्र भर के लिए जुड़ जाने से पहले अनगिनत मर्दों के साथ सोना कोई खराब बात नही है....


एक और लड़की बारबरा लोपेज जिसे उसके पिता चिकित्सा के क्षेत्र में प्रगति करते देखना चाहते हैं .... लेकिन यह लड़की बस एक जीवन चाहती है जहां कोई मानसिक तनाव न हो...


तीसरी लड़की लूसिया उरीबे है जो कविताएँ लिखती है .... लेकिन लोगों की भीड़ के सामने मंच पर खड़े होने के दौरान वह अपनी खुद की कविताओं को पढ़कर असहज महसूस करती है .... और इसके बिना वह अपनी व्यक्तिगत बातें अपने एक ब्लॉग पर साझा करती है और अपने बॉय फ्रेंड के साथ अपनी न्यूड फोटोज शेयर करती रहती है ...


एक और लड़की इन तीनों के जीवन में प्रवेश करती है कॉटी कैमाचो ... जो इन सबसे बहुत अलग है ...और अपनी पर्सनल लाईफ में बहुत से बुरे लोगों से घिरी हुई है...


मुझे चार सहेलियों की यह कहानी अंत तक मज़ेदार लगी ..... और अगर कहानी इसी सीजन तक थी तो भी बहुत सन्तुष्ट करते हुए खत्म हुई है....और अगर यह आगे अगले सीजन में जाने वाली है तो भी मैं इसको देखने के लिए उत्सुक रहूंगा....


पूरी श्रृंखला के दौरान, दोस्तों के बीच बातचीत में बहुत सारे संवाद नॉन-वेज हैं ... कई दृश्य केवल वयस्कों के लिए हैं ....... क्योंकि दोस्तों के किसी भी समूह में इस तरह की बातचीत होनी चाहिए ..और होती भी है ही...इसलिए मुझे यह सब बिल्कुल भी नकली या असहज नही लगा....यह सब न सिर्फ हंसाता है...बल्कि यह सब असली दुनिया में अपने आस पास भी नज़र आ रहा फील होता है...


कहानी में जितने भी पुरुष पात्रों को चित्रित किया गया है ... हर एक को एक महिला के शरीर में इंट्रेस्टड दिखाया गया है ..... एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं था जिसने महिलाओं को उसके शरीर से परे जा कर देखा हो ...शुरुआत में हर कोई कितना भी अच्छा दिखा .... लेकिन अंत में वह महिलाओं के शरीर में रुचि रखने वाला साबित हुआ ...


कहानी में कई बातों पर अधिक ध्यान देने से कहानी वास्तविकता के करीब रहती है ... जैसे कि लड़कियां के पास पैसों का खत्म होना..... और फिर पैसे की कमी का ख्याल रखते हुए खाना-पीना....


अगर मैं कहानी में अपना पसंदीदा चरित्र चुनने जाता हूं तो मेरा पसंदीदा चरित्र मार्सेला है .... मुझे सांवली मार्सेला के चरित्र में जबरदस्त आकर्षण महसूस हुआ .... और कहानी के अंत मे उसके लिए मैं फिक्रमंद भी बना रहा... उसका अपने अंतिम दृश्य में रईसों के सामने पोल डांसिंग दृश्य बहुत भावुक लग रहा था ...... इस दृश्य में जब वह अपने दोस्तों के सामने नृत्य करती है .... तो कविता पढ़ने वाली लड़की लूसिया उरीबे उसे देखती है ....और अपने हाथों से उसके लिए दिल का चिन्ह बनाती है... यह सीन दिल जीत लेता है ..... लगता है दोस्त एक दूसरे को प्यार दिखा रहे हैं ...


मार्सेला के बाद मुझे जो पसंद आया .... वह लूसिया था ..... हिप्पी लोगों के बीच में खड़े होकर उसकी कविता पढ़ते हुए बहुत प्यारा दृश्य था उसका.. ....उसने जो सुनाई वो कविता भी बहुत प्यारी थी ... और जब लूसिया इस कविता को पढ़ते हुए भावुक हो जाती है .... मैं भी भावुक हो गया ...


मुझे टेसा इया का किरदार पसंद आया, जो तीसरे नंबर पर फैशन डिजाइनर की भूमिका निभा रही थी .... मुझे खुद भी इसके जैसा ही हूँ.. .... मैंने गुस्से में आकर सबके साथ लड़ाई की और सब कुछ छोड़ दिया ..... वो भी ऐसा ही करती है....और फिर सबसे माफी भी मांगती है... .... और फिर सभी जगहों से निराश होने के बाद खुद को अपने दोस्तों के हवाले कर देती है....


मैं इस श्रृंखला की सिफारिश उन सभी दोस्तों से करूँगा जो दोस्ती का मतलब जानना चाहते हैं .... यह श्रृंखला ऐसे दोस्तों के बारे में बताती है जहाँ हर दोस्त किसी दूसरे दोस्त के निजी जीवन की सराहना करता है .... किसी दूजे को बजाये कोई लम्बा भाषण दिए उसे मानसिक मदद देता है...


श्रृंखला की पटकथा बहुत शानदार है ..... संवाद हल्के फुल्के लेकिन मजबूत हैं..... हर कोई अभिनय के मामले में एक दूसरे से बेहतर दिखता है ...


कैमरे का काम बहुत अच्छा है .... बहुत सारे दृश्यों को बहुत सारे कोणों से शूट किया गया है जो देखने के बाद आखों को प्यारा फील होता है...


इस नाटक श्रृंखला का मजेदार साउंडट्रैक जो एक से अधिक बार सुनने लायक है ...


इस श्रृंखला को अकेले में देखें .... क्योंकि यह केवल वयस्कों के लिए है ...या फिर अपने वयस्क दोस्तों के साथ....वैसे अपनी गर्लफेंड के साथ भी देख सकते हो...


रेटिंग - 3.5 / 5

harpal1980.singh@gmail.com